भाजपा ने नेताओं को दिया सदस्य बनाने का लक्ष्य, क्या पूरा हो पाएगा या रह जाएगा अधूरा ?

Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

सांसद, विधायक,निवर्तमान मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, दायित्व धारी सभी हल्द्वानी में रहते हैं क्या ऐसे में यह सभी यहीं से कर पाएंगे अपना लक्ष्य पूरा

हल्द्वानी/ देहरादून skt.com


पूरे देश के साथ ही उत्तराखंड में भी भाजपा का सदस्यता अभियान जहां जारी है। भाजपा द्वारा अपने सांसदों, विधायकों, दायित्वधारियों, दाधिकारियों के साथ सक्रिय कार्यकर्ता के लिए भी सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। जिसके लिए कहा जा रहा है कि भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों के पसीने सदस्य बनाने के लिए छूटने वाले हैं। क्योंकि पार्टी ने पहली बार सदस्य बनाने का लक्ष्य अपने नेताओं को दे दिया है।


उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के द्वारा अपने नेताओं को सदस्यता अभियान के तहत सदस्य बनने को लेकर लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है जब सदस्यता अभियान में नेताओं के सामने सदस्य बनने को लेकर लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिससे कहा जा सकता है कि अब भाजपा के सांसदों विधायकों मंत्रियों के साथ पंचायत प्रतिनिधियों और निकाय के चुने हुए प्रतिनिधियों के सामने भी नए सदस्य बनने को लेकर पसीना बहाना होगा। खासकर सांसदों और विधायकों के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है उसे हासिल सभी कर पाएंगे या नहीं ये भी बड़ी बात होगी।

उत्तराखंड में 23 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य
बता दें कि पार्टी ने उत्तराखंड में जहां 23 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है। तो वहीं सभी सांसदों को 15000 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। तो विधायकों को भी 10000 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष को भी 10000 का लक्ष्य नए सदस्य बनाने का दिया गया है। इसके साथ ही नगर निगम के मेयर, दायित्वधारियों को भी लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है।

नगर निगम मेयर को 7000 तो दायित्व अधिकारियों को 5000 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ब्लॉक प्रमुख, जेस्ट एवं कनिष्ठ प्रमुख के लिए भी 2000 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सहकारी समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष को भी एक हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य और पार्षद को एक हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। तो क्षेत्र पंचायत और सभासद वार्ड मेंबर को 500 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है।

संगठन में पद संभालने वाले पदाधिकारियों को भी दिया गया है लक्ष्य
जनप्रतिनिधियों के साथ ही संगठन में पद संभालने वाले पदाधिकारी को भी 2000 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य को 1000 सदस्य महिला मोर्चा पदाधिकारी को भी 1000 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। खास बात ये है कि भाजपा का जो भी सक्रिय सदस्य बनेगा उसे भी 100 सदस्य बने अनिवार्य होंगे।

सदस्यता अभियान के प्रमुख बनाए गए कुलदीप कुमार का कहना है कि जो भी लक्ष्य पार्टी की तरफ से निर्धारित किया गया है। उसे रोजना मॉनिटरिंग भी किया जा रहा है। आखिर किस नेता के द्वारा कितने सदस्य बनाए गए हैं ये सदस्यता अभियान को लेकर जो ऐप तैयार किया गया है उसमें आंकड़े अपडेट हो रहे हैं। जो भी नेता जितने सदस्य बनाएगा उसके आंकड़े हाईकमान को भी भेजे जाएंगे