भाजपा सरकार में दायित्व पर फसा पेंच,मंडल अध्यक्ष बनेंगे 10 जनवरी तक ( अध्यक्ष ने क्या कहा देखें वीडियो )

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड बीजेपी सरकार अपने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को दायित्व देने के लिए तैयारी कर रही है लेकिन इसमें अभी एक दौर की वार्ता से रहने से पेच गया है.

ADVERTISEMENTS
नए वर्ष में दायित्व को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कही है बात

नए वर्ष में कार्यकर्ताओं को दायित्व से नवाजा जाएगा इसके लिए पार्टी की ओर से पूरी तैयारी की जा रही है लेकिन प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के उपलब्ध नहीं होने के चलते अंतिम बैठक नहीं हो पाई है जिसकी वजह से दायित्व धारियों की सूची फाइनल हो नहीं हो पाई है. आखिर यह बैठक कब होती है यह देखना शेष है ऐसे ही बैठक होगी दायित्व धारियों के नाम फाइनल कर सरकार को दे दिए जाएंगे और सरकार यह दायित्व बांट देगी.

लेकिन एक बात सामने आ रही है आज प्रदेश संगठन के 3 जिलों की घोषणा हो जाएगी साथ ही 2 मोर्चो के अध्यक्ष भी जल्द घोषित कर दिए जाएंगे.

वही 10 जनवरी तक बीजेपी मंडल स्तर की टीम की भी घोषणा कर देगी मंडलों की भी संख्या बढ़ सकती है इसके लिए कभी मंथन जारी है और कई मंडलों का विस्तार देने की बात भी फाइनल हो चुकी है.


वही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने साफ कहा की जहाँ तक सरकार में दायित्व देने का सवाल हैं 2 स्तर की बैठक हो चुकी हैं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम से एक स्तर की वार्ता बाकी हैं जिसके बाद लिस्ट सरकार को सौंप दी जाएगी और सरकार के द्वारा दायित्व सौंप दिया जाएगा

ADVERTISEMENTS