BJP ने घोषित की प्रदेश अनुशासन समिति, पूर्व कैबिनेट मंत्री को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियों को व्यवस्थित करने और पार्टी में अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से प्रदेश अनुशासन समिति का गठन कर दिया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

ADVERTISEMENTS

BJP ने घोषित की प्रदेश अनुशासन समिति

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद समिति के गठन की सूची जारी की गई है। समिति में पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि सांसद दिनेश आर्य, शांति मेहरा, प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य वाचस्पति सेमवाल और अतर सिंह तोमर को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

प्रदेश महामंत्री ने जारी किए आदेश

प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। नई समिति पार्टी के भीतर अनुशासन से जुड़े मामलों पर नजर रखने के साथ ही संगठनात्मक मर्यादाओं के पालन को लेकर अपनी भूमिका निभाएगी

ADVERTISEMENTS