बड़ी खबर -पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, लाखो की सुपारी लेकर ई रिक्शा चालक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

पुलिस को बड़ी सफलता मिली है,यहां दस हजार रुपये का इनामी बदमाश किया गिरफ्तार, दो लाख की सुपारी लेकर किया था ई रिक्शा चालक का कत्ल ,29 नवंबर 2022 को तौकीर नाम के व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज करवाया था। बताया था कि उसके भाई मोहसिन की गुच्चूपानी में हत्या की गई है। घटना के बाद से ही एक आरोपी रईस फरार चल रहा था।

Ad
Ad

उस पर दस हजार का इनाम घोषित हुआ।दो लाख रुपये सुपारी देकर हत्या के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी को पुलिस ने बागपत से गिरफ्तार कर लिया। मामले में महिला सहित पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

हत्या प्रेम प्रसंग में की गई थी। कैंट कोतवाली पुलिस के मुताबिक, 29 नवंबर 2022 को तौकीर नाम के व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज करवाया था। बताया था कि उसके भाई मोहसिन की गुच्चूपानी में हत्या की गई है। मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की गई। जांच के बाद हत्या के आरोप में छह लोगों की भूमिका मिली।


इसके बाद महिला सहित पांच आरोपियों की गिरफ्तारी कर एक दिसंबर 2022 को जेल भेजा गया था। घटना के बाद से ही एक आरोपी रईस फरार चल रहा था। उस पर दस हजार का इनाम घोषित हुआ। शनिवार को पुलिस ने ग्राम कंडेरा, थाना रमाला, जिला बागपत उत्तर प्रदेश में दबिश दी। इनामी रईस को किशनपुर बिराल बस अड्डे के पास गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया कि रईस के साडू के पड़ोस में रहने वाली महिला के साथ संबंध थे। महिला के पति मोहसिन को रास्ते से हटाने के लिए कहा गया।


रईस ने गांव के दोस्त शाहरुख और रवि कश्यप के साथ मिलकर हत्या की प्लानिंग की। दो लाख की सुपारी तय हुई। 27 नवंबर 2022 को वह अन्य साथियों के साथ देहरादून पहुंचा। 27 नवंबर को हत्या को अंजाम नहीं दे सके। 28 नवंबर 2022 को फिर से मोहसिन का रिक्शा बुक करवाया और पर्यटन स्थल गुच्चुपानी में ही मोहसिन की हत्या की गई।