बड़ी खबर- यहां महिला IAS के घर में सेक्स रैकेट,आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां, नौ गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें


चौंकाने वाले मामले में एक रिहायशी मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। बताया जा रहा है कि यह मकान एक महिला आईएएस अधिकारी का है, जिसे 15 हजार रुपये प्रतिमाह किराए पर दिया गया था। किराएदार ने परिवार के साथ रहने की बात कही थी, लेकिन बाद में मकान का इस्तेमाल अनैतिक देह व्यापार के लिए किया जाने लगा।

यह मामला उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के कीड़गंज क्षेत्र का है। मोहल्ले के कुछ लोगों ने घर में दिनभर युवकों और युवतियों की लगातार आवाजाही को लेकर पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने रविवार दोपहर करीब ढाई बजे मकान पर छापेमारी की।


पुलिस के दरवाजा खटखटाते ही घर के अंदर अफरा-तफरी मच गई। छापेमारी की खबर फैलते ही आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने मकान से चार युवतियों और पांच युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में लिया। कमरे से कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है।


पुलिस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग इस घटना से हैरान रह गए। पकड़ी गई युवतियों में दो प्रयागराज, एक वाराणसी और एक पश्चिम बंगाल की रहने वाली बताई जा रही हैं। मकान मालकिन अपने परिवार के साथ बाहर रहती हैं और यह मकान उन्होंने किराए पर दे रखा था।

पुलिस सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने विस्तृत जानकारी देने से इनकार किया है।


डीसीपी नगर मनीष शांडिल्य ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस मकान में पिछले करीब तीन महीनों से अनैतिक देह व्यापार चल रहा था। मोहल्लेवालों की शिकायत के बाद पुलिस ने छापेमारी की। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।