Nikay Chunav : निकाय चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर, जानिए किस तरह कराया जाएगा मतदान

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

निकाय चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। इस बार उत्तराखंड में निकाय चुनाव में बैलेट पेपर से मतदान कराया जाएगा। इसके लिए निर्वाचन विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS

निकाय चुनाव में बैलेट पेपर से कराया जाएगा मतदान

निकाय चुनावों के लिए तैयारियां अंतिम चरण में है। चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही चुनाव का बिगुल बज गया है। इस बार उत्तराखंड में निकाय चुनाव में बैलेट पेपर से मतदान कराया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए मतदान प्रक्रिया बैलेट पेपर के माध्यम से कराई जाएगी।

23 जनवरी को होगा मतदान

निकाय चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। 27 से 30 दिसंबर तक निकाय चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद 31 से एक जनवरी 2025 तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। दो जनवरी तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे।

तीन जनवरी 2025 को प्रतीक आवंटित किए जाएंगे।उत्तराखंड में निकाय चुनाव के लिए 23 जनवरी 2025 को मतदान होगा। जबकि 25 जनवरी को मतगणना की जाएगी और इसी दिन चुनाव के नतीजे आएंगे। निकाय चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही आचार संहिता प्रभावी हो गई है

ADVERTISEMENTS