बिग न्यूज़ पहाड़ी हिन्दू पार्टी के मेयर प्रत्याशी का अपहरण

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

भाजपा के महामंत्री एवम मंडल अध्यक्ष पर लगा आरोपी

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी skt.com

एक बहुत बड़ी खबर आ रही है पहाड़ी हिंदू पार्टी के मेयर पद के प्रत्याशी भुवन पांडे के अपहरण की खबर सामने आ रही है पहाड़ी हिंदू पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने यह सूचना दी उनका कहना है कि उनकी पार्टी के प्रत्याशी फौजी भुवन पांडे का भाजपा के महामंत्री और मंडल अध्यक्ष के द्वारा उनके घर आकर बातचीत के बाद उन्हें अपने साथ गाड़ी में बिठाकर ले गए।

हरीश रावत ने कहा कि उनकी पार्टी का कार्यक्रम था इसके लिए जब वह उनसे संपर्क कर रहे थे तो भुवन पांडे के सहायक गोस्वामी ने बताया कि उनके घर पर भाजपा के दो नेता आए और उनसे बातचीत करने के बाद उन्हें अपनी गाड़ी में बिठाकर किए गए हरीश रावत ने कहा कि भाजपा उनसे कई दिनों से बातचीत कर रही थी कि वह अपने प्रत्याशी को उनके पक्ष में बिठा दें संबंध में बातचीत को उन्होंने नहीं माना तथा कहा कि हम अपना एजेंडा को छोड़ नहीं सकते हैं ।

हमारा उद्देश्य पहाड़ी हिंदुओं को एकत्रित करना है इसलिए हम चुनाव में भागीदारी कर रहे हैं उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी की कई नेता लगातार उनसे बातचीत कर रहे हैं तथा उन्हें अपने प्रत्याशियों को बिठाने के लिए दवा भी डाल रहे थे। जिसकी परिणीति हुई कि उनके प्रत्याशी को भाजपा के नेता उठा ले गए।

ADVERTISEMENTS