बिग न्यूज़-महिला अपराधों पर कांग्रेस उतरी सड़को पर ,भाजपा का पुतला फूंका

Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे महिला अपराधों के खिलाफ शनिवार को हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर पुतला दहन किया। इसके साथ ही तिकोनिया चौराहे से एसडीएम कोर्ट तक सड़क पर उतरकर रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल समेत कांग्रेस पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा नेताओं के लगातार महिला अपराधों के मामलों में नाम सामने आने पर कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन करते हुए बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वाली सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि जिस ढंग से प्रदेश भर में बलात्कार की घटना और भाजपा के नेता इनमें शामिल है मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए

कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि कही भाजपा के मंडल अध्यक्ष महिला अपराधों में संलिप्त हैं तो कहीं बड़े नेता और कार्यकर्ता नाबालिग बच्चियों से बलात्कार कर रहे हैं। ऐसे में ये सरकार कैसे महिलाओं को न्याय दिला पाएगी।

जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि भाजपा अपराधियों को संरक्षण दे रही है जिसकी वजह से लगातार घटनाएं घट रही है अंकित भंडारी को 2 साल बीतने के बाद भी न्याय नहीं मिला और इनमें भी कौन लोग शामिल हैं यह सभी जानते हैं

महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि ममता सरकार की सीबीआई जांच की तैयारी कर रही है वही उसके नेता बलात्कार करने के बाद खुलेआम घूम रहे हैं

इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल पूर्व प्रमुख भोला भट्ट खजान पांडे विनोद कुमार सिंह राजेंद्र सिंह बिष्ट शोभा बिष्ट राधा आर्य शशि वर्मा जया कर्नाटक ललित जोशी हरीश मेहता, सतीश नैनवाल, जगमोहन चिलवाल,प्रकाश पांडे, राजेन्द्र बिष्ट, हेमन्त बगडवाल,विजय सिजवाली राजेन्द्र बिष्ट (रज्जी), दीपक बलुटिया, ललित जोशी, योगेश जोशी, सुहैल सिद्दीकी, जीवन कार्की, संजय किरोला, जया कर्नाटक, शोभा बिष्ट, भागीरथी बिष्ट, रमा शर्मा, गीता बहुगुणा, राधा आर्य, दीपा बिष्ट, मीमांशा आर्य, जया पाठक, भगवती जोशी, सविता गुरुरानी, नीमा भट्ट, भगवती बिष्ट, कमला सनवाल, पुष्पा मेहता, मीनाक्षी नयाल, शशि वर्मा, शांति कोरंगा, माला वर्मा, मंजू बिष्ट, दीपा खत्री, लता पांडे, रत्ना श्रीवास्तव, हेम पांडे, मोहन बिष्ट, कुंदन नेगी, जाकिर हुसैन, देवेंद्र सिंह चनोतिया, मुकुल बलुटिया, हेमन्त शर्मा, विनोद दानी, विनोद कुमार (पिंनु), बहादुर बिष्ट, हेमन्त साहू, जगमोहन बगडवाल, विजय सिजवाली, संजय किरौला, चंदन बिष्ट (कानू), महेशानंद, डॉ मयंक भट्ट, प्रताप बर्गली, गोविंद बगडवाल, नरेश अग्रवाल, सौरभ भट्ट, डॉ केदार पडलिया, एडवोकेट वरुण भाकुनी, सुरेंद्र बर्गली, संदीप जोशी, गुरप्रीत प्रिंस, सुशील डुंगरकोटी, हेम जोशी, किरन माहरा, जीवन अधिकारी, अबरार सिद्दीकी, संजू उप्रेती, राजू सुयाल, महेश कांडपाल, खीम सिंह चौहान, महेन्द्र कुमार, दीपक साह, नीतिन भट्ट, विक्की छिमवाल, देवेंद्र मेहरा, लाल सिंह पवार, संजय जोशी, राजेन्द्र उपाध्याय, एडवोकेट मनोज बिष्ट, गोविंद सिंह बिष्ट, प्रह्लाद बोरा, सुमित कुमार, वीर बिष्ट, अवध विहारी, सुरेश जोशी, मनोज श्रीवास्तव, ज्ञान सिंह थापा, त्रिलोक बनोली, कैलाश साह, भानु पडलिया, मनीष नेगी, हिमांशु जोशी, राजा फ़र्श्वान, प्रदीप नेगी, शेर दिल, आशीष कुडाई, शाद अली, इंदर पाल आर्य, प्रकाश पांडे, अबरार सिद्दीकी, राजा रवि पांडे, अशोक जोशी, रक्षित शर्मा, प्रदीप बिष्ट, हबीबुर्रहमान, एडवोकेट अनिल कन्नौजिया, गणेश राम, नवीन सांगूड़ी, मनोज शर्मा, बबलू बिष्ट आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।