बिग ब्रेकिंग -डीएम के निर्देश के बाद इस सहकारी मिनी बैंक के प्रभारी के खिलाफ एफआईआर
जन जन के द्वार कार्यक्रम में जिलाधिकारी के समक्ष उठी थी शिकायत, डीएम ने घोर वित्तीय अनियमितता पर दिए थे एफआईआर दर्ज करने के निर्देश
भवाली skt. com
बहुदेशीय ऋण सहकारी समिति लि0 गरमपानी के मिनी बैंक प्रभारी आनंद सिंह पनौरा पुत्र गंगा सिंह पनौरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है।

उनके खिलाफ गरमपानी समिति के सचिव ने भवाली थाने तहरीर दी है। उनके खिलाफ गरमपानी समिति के सदस्यों के द्वारा जमा की गई धन राशि में अनिमियतता की गई।

इससे पूर्व कई सदस्यों ने इनकी शिकायत की थी। लेकिन जांच के नाम पर कई महीने गुजरने के बाद कोई कार्यवाही नही की गई। यह शिकायत जब डीएम के समक्ष उठी तो उन्होंने नाराजगी जताते हुए तुरंत एफआईआर करवाने के निर्देश दिए थे।

इस वित्तीय अनिमियतता की शिकायत करने बालों में मुख्य रूप से हीरा सिंह, देवेंद्र सिंह ,पूरन सिंह तथा हरदयाल सिंह के नाम शामिल है
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन