सीएम आवास कूच से पहले नर्सिंग स्टाफ का बड़ा ऐलान, आज करेंगे सामूहिक मुंडन

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

nursing staff

उत्तराखंड नर्सिंग एकता मंच के बैनर तले राज्यभर के नर्सिंग स्टाफ आज मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे। लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे नर्सिंग कर्मियों ने सरकार के विरोध में आज सामूहिक मुंडन करने का निर्णय लिया है।

ADVERTISEMENTS

नर्सिंग स्टाफ ने किया सामूहिक मुंडन का ऐलान

नर्सिंग एकता मंच का कहना है कि सरकार द्वारा उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे नर्सिंग स्टाफ में भारी आक्रोश है। आंदोलनकारी नर्सों का आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं है और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

ये है मुख्य मांगें

प्रमुख मांगों में नर्सिंग भर्ती को वर्षवार किए जाने की मांग शामिल है। नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि परीक्षा आधारित भर्ती प्रक्रिया को तत्काल निरस्त किया जाए और रिक्त पदों पर वर्षवार भर्ती की जाए। मंच का दावा है कि वर्तमान में राज्य में 2500 से अधिक पद रिक्त हैं, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से भरा जाना चाहिए।

इसके साथ ही उत्तराखंड नर्सिंग एकता मंच ने राज्य से बाहर के छात्रों की भर्ती पर रोक लगाने की मांग भी उठाई है। उनका कहना है कि पहले राज्य के स्थानीय अभ्यर्थियों को अवसर दिया जाना चाहिए। आंदोलनकारियों ने ओवर एज अभ्यर्थियों को विशेष आयु छूट देने की मांग भी सरकार के सामने रखी है।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड नर्सिंग एकता मंच का CM आवास घेराव, वर्षवार भर्ती व बाहरी राज्यों पर रोक की मांग

नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में देरी के चलते कई योग्य अभ्यर्थी आयु सीमा पार कर चुके हैं, जिनके साथ न्याय होना चाहिए। नर्सिंग एकता मंच ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी

ADVERTISEMENTS