नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर हुआ बड़ा हादसा, कई लोगों की मौत की खबर

ख़बर शेयर करें

प्रदेस की इस वक्त से सबसे बड़ी खबर चमोली से सामने आ रही है। नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर करंट फैलने से बड़ा हादसा हो गया है। इसमें कई लोगों के मारे जाने की खबर मिल रही है।

Ad
Ad


नमामि गंगे की साइट पर करंट फैलने से बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह चमोली बाजार के पास में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर अचानक करंट फैल गया। इस दौरान यहां मौजूद कई लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग झुलसे हैं।

साइट पर 24 लोग थे मौजूद
जिस वक्त साइट पर ये हादसा हुआ उस समय साइट पर 24 लोग मौजूद थे। जिसमें से कई लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। चार से ज्यादा लोगों की मौत की खबर आ रही है। हालांकि मृतकों के आंकड़े की पुष्टि नहीं हुई है। हादसे में झुलसे लोगों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।