लोहरिया साल में भट्ट परिवार द्वारा आयोजित भागवत में उमड़े भक्तजन

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

आज लोरिया साल मल्ला में श्री केवलानंद भट्ट जी की आवाज पर पंचम दिवस की भागवत कथा सुनाई गई कथा व्यास मोनी महाराज जी कृपा प्रात्रआदरणीय श्री श्री 108 महंत श्री रमेश दास जी द्वारा कृष्ण के बाल जीवन की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि प्रभु ने बाल काल में जो लीलाएं रचाई वह समस्त मानव उधर के लिए की गई बाल रूप में भगवान श्री कृष्ण ने यशोदा और नंद बाबा को वह आनंद दिया साथ ही सभी ग्वाल वालों के साथ बचपन का आनंद लिया तथा बड़े-बड़े असुरों को मार कर गोकुल के लोगों का उद्धार किया । उन्होंने कहा कि घर परिवार में धार्मिक वातावरण बनाना चाहिए जिसमें बच्चों को अच्छे संस्कार मिले व्यास जी द्वारा बताए गया कि मनुष्य को इंद्रियों पर नियंत्रण रखना चाहिए और इंद्रियों पर नियंत्रण के लिए भगवान के नाम जप को सहारा लेना चाहिए वृंदावन धाम की महिमा का वर्णन करते हुए व्यास जी द्वारा बताया गया कि वृंदावन के तीर्थ ही नहीं बल्कि भगवान का घर है यदि संभव हो वृंदावन की महत्वता अवश्य करें और पंचम दिवस के समापन के अवसर पर आरती और हनुमान चालीसा सुंदरकांड का पाठ किया गया अवसर पर विधायक बंशीधर भगत, देवेन्द्र ढैला, शशांक रावत मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट, चंदन बिष्ट, अनिल भट्ट, हेमन्त भट्ट, गंगा सामंत,त्रिवेणी ग्याल, प्रतिभा जोशी , आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS