नया सिम लेने से पहले जान लीजिए यह नियम वरना भरना पड़ सकता है जुर्माना

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

हमको अपने बिजनेस में ऑफिस में ऑफिस स्टाफ के लिए फैमिली के लिए सिम लेने पड़ते हैं हम कभी एक ही आईडी पर एक से ज्यादा सिम ले लेते हैं अब सिम लेने के लिए नए नियम लागू हो गए हैं जाने नियम

ADVERTISEMENTS

सरकार साइबर क्राइम के खिलाफ नए कदम उठा रही है। नए सिम कार्ड के नियम बदले जा रहे हैं। लुधियाना में एक युवक गिरफ्तार हुआ, जिसके पास 198 सिम कार्ड थे। उसे ये सिम कार्ड भारत से बाहर भेजने का आरोप है। नए नियम के अनुसार, एक आधार कार्ड पर 9 सिम कार्ड से ज्यादा नहीं हो सकते। अगर ऐसा होता है तो जुर्माना लग सकता

कदम उठा रही है। यही वजह है कि पुलिस भी हरकत में आ गई है। नए सिम कार्ड को लेकर भी भारत सरकार नए नियम लेकर आ रही है। हाल ही में लुधियाना से एक नया मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक युवक को 198 सिम कार्ड के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरदासपुर निवासी 30 वर्षीय अजय कुमार के रूप में हुई है। वह अपने कपड़ों में सिम कार्ड छिपाकर ले जा रहा था

आरोपी इन सिम कार्ड को कंबोडिया भेजने वाला था। आरोपी ने सिम कार्ड को जीन्स की दो जोड़ी में पैक कर दिए थे। जांच के दौरान कोरियर कंपनी को सिम कार्ड के बारे में जानकारी मिल गई और उन्होंने पुलिस को इस बारे में बताया। इस बारे में पता चलते ही पुलिस भी तुरंत हरकत में आ गई। पूछताछ में पता चला कि इन सिम कार्ड को साइब फ्रॉड रैकेट को अंजाम देने के लिए लेकर जाया जा रहा था और ये सिम कार्ड भारत से बाहर जा रहे थे।

अगर किसी व्यक्ति के पास एक ही आधार कार्ड से 9 सिम कार्ड से ज्यादा पाए जाते हैं तो उस पर 50 हजार रुपए से लेकर 2 लाख रुपए तक का जुर्माना लग सकता है। यानी ये कानूनन अपराध की श्रेणी में आएगा।

इसके अलावा कोई व्यक्ति सरकारी आईडी पर अन्य व्यक्ति के लिए सिम कार्ड खरीदता है तो भी ये अपराध माना जाएगा। ऐसा करने पर 3 साल तक जेल भी हो सकती है और अधिकतम 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लग सकता है।

ADVERTISEMENTS