नामांकन करने से पहले बेल बाबा के मंदिर पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी, पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें



नैनीताल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन दाखिल करने से पहले कांग्रेस प्रत्याशी ने अपने आवास में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। जिसके बाद प्रकाश जोशी रामपुर रोड पर स्थित बेल बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे।

ADVERTISEMENTS


पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने कहा की बीजेपी हर चुनाव में अलग-अलग नारे देती है। लेकिन इस बार उनके नारे धराशाई हो जाएंगे। 2024 लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी अबकी बार 400 पार का नारा दे रही है। लेकिन देश की जनता समझदार है। वह इनके बहकावे में नहीं आएगी।

जनता के आशीर्वाद से लड़ेंगे चुनाव : जोशी
प्रकाशी जोशी ने कहा बेरोजगारी, महंगाई भ्रष्टाचार,अग्निवीर, ओल्ड पेंशन योजना समेत कई ऐसे अहम मुद्दे हैं जिससे जनता पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है। जनहित से जुड़े हुए हर मुद्दों को जनता के बीच ले जाया जाएगा। प्रकाश जोशी ने कहा प्रचार के लिए भले ही उनके पास समय कम हो, लेकिन जनता का आशीर्वाद उनके साथ है। जिसके दम पर वह पूरी मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं

ADVERTISEMENTS