कैमरे में कैद हुआ बाबा नीम करोली का चमत्कार, शूटिंग के दौरान कई बार अचानक…

नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसी चीजें हुई जिन्हें चमत्कार के रूप में देखा जा रहा है। फिल्म की टीम के मुताबिक, शूटिंग के दौरान कुछ ऐसे वाकये सामने आए। जिन्हें बाबा और हनुमान जी की कृपा बताया जा रहा है।
कैमरे में कैद हुआ बाबा नीम करोली का चमत्कार
दरअसल शूटिंग के दौरान जब सेट पर नीम करोली बाबा की गुफा बनाई जा रही थी और मूर्ति की स्थापना हो रही थी, तभी अचानक एक लंगूर वहां आकर बैठ गया।वो काफी देर तक मूर्ति स्थापना को देखता रहा और बाद में गुफा के अंदर जाकर भी उसे देखा। टीम ने इस घटना को हनुमान जी की मौजूदगी और एक दैवीय संकेत के तौर पर देखा।
कई बार कैमरे अचानक हो जाते थे बंद
इसके बाद शूटिंग के दौरान कई बार कैमरे अचानक बंद हो जाते या तकनीकी दिक्कतें आने लगती थीं। ऐसे वक्त पर टीम शूटिंग रोककर एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ करती थी। टीम का कहना है कि इसके बाद परेशानियां दूर हो जाती थीं और शूटिंग फिर शुरू हो जाती थी।
असिस्टेंट डायरेक्टर शोभना सत्या को अचानक मिला बाबा का रोल
इसके साथ ही जिस एक्टर को पहले नीम करोली बाबा का किरदार निभाना था वो शूट से ठीक पहले बीमार पड़ गए जिसके बाद मूवी के असिस्टेंट डायरेक्टर शोभना सत्या, जो खुद बाबा के बड़े भक्त है उन्होंने बाबा का रोल निभाया।
फिल्म के सेट के कुछ खास नियम
फिल्म के सेट पर भी आध्यात्मिक माहौल बनाए रखने के लिए कुछ खास नियम रखे गए थे। शूटिंग शुरू होने और खत्म होने से पहले हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता था। वहीं सेट पर शराब, मांसाहारी भोजन, गाली-गलौज और लड़ाई-झगड़े पर भी पूरी तरह रोक थी।
संत प्रेमानंद महाराज से लिया मार्गदर्शन
फिल्म की रिलीज से पहले निर्माताओं ने संत प्रेमानंद महाराज से भी मार्गदर्शन लिया। बताया जाता है कि उन्होंने पूरी स्टारकास्ट को शाकाहारी भोजन करने की सलाह दी, जिसका टीम ने पालन किया। अब इन घटनाओं को आप आस्था कहें या महज संयोग, ये हम आपपर छोड़ रहे है। लेकिन फिल्म की शूटिंग के दौरान हुए इन अनुभवों ने फिल्म के साथ एक अलग ही आध्यात्मिक कहानी जरूर जोड़ दी है
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


