सहायक लेखाकार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Skt. Com उत्तराखंड में विजिलेंस की ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है जिसके कारण बहुत से भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारी पकड़े जा रहे हैं ऐसा ही एक मामला उधम सिंह नगर सड़कों सितारगंज से आ रहा है यहां भी मत लेते हुए सहायक लेखाकार पकड़ा गया

ADVERTISEMENTS

उधम सिंह नगर के सिडकुल सितारगंज का सहायक लेखाकार 9000 / रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है।

Haldwani News: आज सतर्कता अधिष्ठान उत्तराखण्ड द्वारा सिडकुल सितारगंज के सहायक लेखाकार को 9 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। सतर्कता अधिष्ठान ने शिकायत के बाद तत्परता से तत्काल ट्रैप टीम का गठन कर लेखाकार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता द्वारा सिडकुल में 2 प्लॉट के लिए आवेदन किया गया था, जिसका आवंटन होने एवं पूर्ण भुगतान करने के बाद रजिस्ट्री की एनओसी उपलब्ध कराने के एवज में आर.एम. सिडकुल, सितारगंज के कार्यालय में तैनात अकाउन्टेन्ट उमेश कुमार पुत्र प्रकाश जोशी निवासी चांदमारी काठगोदाम हल्द्वानी नैनीताल ने रिश्वत की मांग की थी। शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी द्वारा गोपनीय जाँच किए जाने पर प्रथम दृष्टतया सही पाए जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया, टीम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आज आर.एम. सिडकुल सितारगंज के लेखाकार उमेश कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। अचानक हुई गिरफ्तारी के बाद कार्यालय में हड़कंप

ADVERTISEMENTS