हल्द्वानी- ब्लॉगर ज्योति अधिकारी और पति पर एक और केस, पड़ोसी से मारपीट और अवैध शराब बिक्री का मामला

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। हल्द्वानी की चर्चित ब्लागर ज्योति अधिकारी की मुश्किलें बढ़ने में लगी हैं। पहले आर्म्स एक्ट व कुमाऊं के देवी देवताओं के अपमान के आरोप में प्राथमिकी, फिर एक ब्लागर के साथ मारपीट के बाद अब ज्योति अधिकारी व उसके पति पर पड़ोसी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पड़ोसी व्यापारी ने मारपीट करने समेत उसकी दुकान के बाहर शराब बेचने को लेकर आरोप लगाया है।

शहर में इंटरनेट मीडिया विवाद और मारपीट के आरोपों को लेकर एक बार फिर ज्योति अधिकारी व उसके पति पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। संपदा विहार लालमणि निवाड़ फेस-1 किराना व्यापारी नीरज भट्ट ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि व अपने घर के बाहर किराने की दुकान चलाते हैं। आरोप है कि कुछ समय से ज्योति अधिकारी के पति उनकी दुकान के सामने अवैध रूप से शराब बेच रहे थे।

जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपित ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड होने की बात भी कही गई है। भट्ट का यह भी आरोप है कि इसके बाद ब्लागर ज्योति अधिकारी ने फेसबुक लाइव के माध्यम से उनकी पत्नी के बारे में आपत्तिजनक और झूठे आरोप लगाए व उन्हें भी धमकी दी, जिससे उनके परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचा और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है।

तहरीर में कहा गया है कि 12 मार्च को आरोपित पहले उनके घर पहुंचे और धमकी देकर चले गए। बाद में दुकान पर आकर गाली-गलौज करते हुए दोबारा जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा ज्योति अधिकारी ने आपातकालीन सेवा 112 पर यह झूठी सूचना दी गई कि नीरज भट्ट उनके घर पहुंचे हैं, जबकि उस समय वह अपनी दुकान पर मौजूद थे। इसका प्रमाण सीसीटीवी फुटेज में होने का दावा किया गया है।

हल्द्वानी: इंटरनेट से सड़क तक पहुंची लड़ाई, ब्लागर ज्योति अधिकारी और सुनीता भट्ट सार्वजनिक स्थल पर भिड़ीं

ब्लागर ज्योति अधिकारी ने अंकिता भंडारी की मां से की मुलाकात, बोली- माता-पिता की तहरीर पर दर्ज करें मुकदमा

उत्तराखंड की फेमस ब्लॉगर ज्योति अधिकारी की गिरफ्तारी पर रोक, हाई कोर्ट ने दिए इंटरनेट मीडिया पोस्ट हटाने के निर्देश

हल्द्वानी कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दोनों आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।