राज्य में होमगार्डस की नई महिला प्लाटून जल्द, सीएम धामी ने की घोषणा

ख़बर शेयर करें


सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगवार को होमगार्ड्स और नागरिक सुरक्षा संगठन के स्थापना दिवस पर आयोजित भव्य रैतिक परेड में शिरकत की। इस दौरान सीएम ने होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के लिए कई घोषणाएं की हैं।

Ad
Ad


मंगलवार को देहरादून के रायपुर इलाके में होमगार्ड्स और नागरिक सुरक्षा संगठन के मुख्यालय में आयोजित रैतिक परेड में छह प्लाटूनें सम्मिलित हुईं। इनमें पांच सशस्त्र पुरुष और एक सशस्त्र महिला प्लाटून शामिल हुईं। परेड में गढ़वाल तथा कुमांऊ मण्डलों के जनपदों से आए हुए होमगार्ड्स सम्मिलित हुए।


सीएम धामी ने की घोषणाएं
सीएम ने इस मौके पर होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के लिये निम्न घोषणाएं की हैं:-
1- उत्तराखण्ड राज्य के 10 जनपदों यथा ऊधमसिंहनगर, पिथौरागढ़, चम्पावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रूद्रप्रयाग, पौड़ी, उत्तरकाशी और टिहरी में होमगार्ड्स स्वयंसेवकों की एक-एक महिला प्लाटून (कुल संख्या 330) महिला होमगाडर््स के पदों पर भर्ती किये जाने की घोषणा की गयी।
2- उत्तराखण्ड राज्य में एक जनपद से दूसरे जनपद की अन्तर्जनपदीय ड्यूटी तथा राज्य की सीमा के अन्तर्गत निर्वाचन ड्यूटी एवं रैतिक परेड में तैनात होने वाले होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को रू0 180/- प्रतिदिन प्रति होमगार्ड भोजन भत्ता प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी।
3- होमगार्ड्स ड्यूटी के 24 घण्टे के भीतर घायल/बीमार होने वाले होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को पूरे सेवाकाल में चिकित्सालय में भर्ती होने पर अधिकतम 06 माह तक ड्यूटी भत्ता प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी।
4- अवैतनिक प्लाटून कमाण्डर के मानदेय में रू0 1000/- से रू0 1500/- प्रतिमाह, अवैतनिक सहायक कम्पनी कमाण्डर के मानदेय में रू0 1200/- से रू0 2000/- प्रतिमाह तथा अवैतनिक कम्पनी कमाण्डर के मानदेय में रू0 1500/- से रू0 2500/- प्रतिमाह किये जाने की घोषणा की गयी।
इनको किया सम्मानित
सीएम धामी ने कुमाऊं मंडल के कमांडेंट ललित मोहन जोशी को सराहनीय कार्यों के लिए गणतंत्र दिवस-2021 हेतु राष्ट्रपति का गृह रक्षक पदक से सम्मानित किया। इसके साथ ही होमगार्ड्स तथा नागरिक सुरक्षा विभाग के निम्न अधिकारियों एवं कार्मिक को उनके कार्यों के लिए के लिए सीएम धामी ने प्रशंसा प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गयाः-
निर्मल जोशी, जिला कमाण्डेन्ट, रूद्रप्रयाग।
नितिन काकेरवाल, जिला कमाण्डेन्ट, अल्मोड़ा।
मो0 अरशद, ब्लाॅक आर्गनाईजर, जनपद देहरादून।
कवि, ब्लाॅक आर्गनाईजर, जनपद ऊधमसिंहनगर।
होमगार्ड प्रकाश चन्द्र बहुगुणा, जनपद देहरादून।
होमगार्ड भानू प्रकाश राणा, जनपद देहरादून।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस मौके पर ड्यूटी के दौरान दिवंगत होमगार्ड तिलक राज मौर्या की आश्रित पत्नी प्रीति को दो लाख रुपए का चेक सेवा पृथक होमगार्ड कुन्ती नेगी को एक लाख की सहायता राशि कल्याण कोष से प्रदान किये जाने का प्रमाण-पत्र दिया