#ankita #bandari अंकिता भंडारी हत्याकांड : अपने परिजनों से परेशान थी अंकिता, गवाह ने किया बड़ा खुलासा

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। शनिवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीना नेगी की अदालत में अंकिता हत्याकांड के अहम गवाह पुष्पदीप निवासी जम्मू से बचाव पक्ष की जिरह हुई। जिसमें बड़ा खुलासा हुआ है। पुष्पदीप ने बताया कि अंकिता अपने परिजनों से परेशान थी।

ADVERTISEMENTS

अपने परिजनों से परेशान थी अंकिता: पुष्पदीप
पुष्पदीप ने अदालत में बताया कि अंकिता के माता-पिता उसे मारते पीटते थे। इस वजह से वह बाहर रहकर नौकरी करना चाहती थी। अंकिता कहती थी कि नौकरी नहीं मिली तो वह कोई गलत कदम उठा सकती है। अब मामले की अगली सुनवाई और गवाही की 20 अक्टूबर को निर्धारित की गई है।

परिजनों के व्यवहार पर केंद्रित रही जिरह
जानकारी के मुताबिक अंकिता के परिजनों के अधिवक्ता अजय पंत व नरेंद्र गुसाईं ने बताया कि शनिवार को भी पुष्पदीप से बचाव पक्ष ने अंकिता और उसके बीच हुई चैटिंग के विषयों पर सवाल किए थे।

20 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई
पूरी जिरह अंकिता के परिजनों के उसके प्रति व्यवहार पर केंद्रित रही। पुष्पदीप ने यह भी कहा कि संभवत: वह ऐसी बातें इसलिए करती थी कि ताकि वह उसके लिए जल्दी नौकरी तलाश लें। मामले की अगली सुनवाई और गवाही 20 अक्टूबर को निर्धारित की गई है।

ADVERTISEMENTS