56 साल पहले हुई थी फ्लॉप, अब Amitabh Bachchan की ये ‘लव स्टोरी’ Netflix पर कर रही ट्रेंड

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
amitabh-bachchan-rekha-and-jaya-starrer-silsila-trending-on-netflix

बॉलीवुड में दशकों से राज करने वाले अमिताभ बच्चन (amitabh bachchan) की फिल्में आखिरी किसे नहीं पसंद। उनकी 70 और 80 के दशक में रिलीज हुई फिल्मों की बात ही कुछ और थी। यहीं वो दौर था जिसने अमिताभ को एंग्री यंग मैन का टाइटल दिया था। हालांकि इसी बीच उन्होंने कई लव स्टोरीज वाली फिल्में भी की। जिसमें उनके सॉफ्ट बॉय के किरदार को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया।

ADVERTISEMENTS

Netflix पर ट्रेंड कर रही Amitabh Bachchan की फिल्म

शोले, दीवार और जंजीर जैसी फिल्में करने के बाद अमिताभ बच्चन ने साल 1981 में एक लव स्टोरी पर आधारित फिल्म की। इस फिल्म की उस समय इतनी चर्चा हुई कि आज के दौर में जब भी लव ट्रायंगल की बात होती है तो उस फिल्म को याद किया जाता है। खास बात ये है कि इस फिल्म में वो किरदार है जो रियल लाइफ में भी लव ट्रायंगल रह चुके है। अमिताभ के साथ इस फिल्म में उनकी पत्नी जया(Jaya) भादुड़ी और अभिनेत्री रेखा (Rekha) ने भी काम किया था।

amitabh bachchan

कौन सी है ये फिल्म?

अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं। दरअसल हम बात कर रहे है फिल्म(Silsila) सिलसिला की। यशराज की इस फिल्म को हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है। जहां पर ये फिल्म ट्रेंड करती नजर आई। साल 1981 में 14 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म में रेखा, जया और अमिताभ के बीच लव ट्रायंगल दिखाया गया।

amitabh bachchan

56 साल पहले हुई थी फ्लॉप

इस फिल्म की उस वक्त काफी चर्चा हुई थी। इसके गाने भी काफी हिट हुए थे। लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि उस समय ये फिल्म बुरी तरह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म के रिलीज के समय अमिताभ और रेखा के प्यार के किस्से भी चर्चा में थे। लेकिन उसके बाद भी कमर्शियल सक्सेस फिल्म को नहीं मिली।

amitabh bachchan

फिल्म की कहानी लव ट्रायंगल पर है आधारित

इस फिल्म की कहानी अमित (अमिताभ बच्चन), चांदनी (रेखा) और शोभा (जया बच्चन) के लव ट्रायंगल को दर्शाती है। अमित और चांदनी एक दूसरे से काफी मोहब्बत करते है और शादी करना चाहते थे। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब मजबूरी में अमित को अपने भाई की मंगेतर शोभा से शादी करनी पड़ती है।

amitabh bachchan

गानों ने मचाया था तहलका

कहानी तो लोगों के दिलों में नहीं उतरी लेकिन इसके गानों ने खूब चर्चा बटोरी। फिल्म के तीन गाने देखा एक ख्वाब तो ये सिलसिले’, ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली’ और ‘ये कहां आ गए हम’ आज भी लोगों द्वारा सुने जाते है।

ADVERTISEMENTS