अल्मोड़ा- फर्जी दस्तावेज बना संपत्ति हड़पने का आरोप, ननद पर प्राथमिकी दर्ज

अल्मोड़ा में एक महिला ने अपनी ननद पर फर्जी दस्तावेज बनाकर संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने ननद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। …और पढ़ें
ननद पर फर्जी दस्तावेज से संपत्ति हड़पने का आरोप
कोतवाली पुलिस ने ननद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की
मृत्यु प्रमाण पत्र फर्जी बताकर संपत्ति हड़पने का आरोप
अल्मोड़ा: फर्जी दस्तावेज बना संपत्ति हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर अब कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने आरोपित ननद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उमा जोशी उर्फ जैनब खान नजीब भवन, मल्ला जोशी खोला ने पुलिस में तहरीर सौंपी है। कहना है कि उनका विवाह वर्ष 2022 में दानिश खान के साथ हुआ था। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनका पति नशे का आदि था, जिस कारण विवाह के बाद से ही पारिवारिक तनाव बना रहता था।
पीड़ित ने बताया कि 2014 को उनके ससुर का देहांत हो गया था। बताया कि ससुर की मौत डा. सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में हुई थी। बताया कि ससुर की मृत्यु के बाद ननद रुबिना खान ने संपत्ति हड़पने के लिए फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बना दिया।
पीड़ित ने कहा कि ननद द्वारा छल-कपट एवं फर्जी दस्तावेजों के माध्यम वैधानिक संपत्ति हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित ने बताया कि उनके पति दानिश की मृत्यु भी वर्ष 2022 में हो चुकी है।
बताया कि मौत के बाद ननद ने उनके पति की संपत्ति हड़पने के उद्देश्य से पति का भी फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर उनके ही विरुद्ध झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया।
पीड़ित ने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित ननद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन