उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी
ADVERTISEMENTS
उत्तराखंड में 31 जुलाई तक कई जगह भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए बागेश्वर, चम्पावत, यूएस नगर में कहीं -कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
29 जुलाई को देहरादून और नैनीताल के लिए कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 30 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है। 31 को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल के लिए कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट है।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन, चट्टान खिसकने से यातायात बाधित हो सकता है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



कांग्रेस के सिर्फ 2 छंद गाने पर वंदे मातरम का अपमान : सुरेश भट्ट
ईवीएम पर बैन हाइकोर्ट ने दिया फैसला..