देश के बाद उत्तराखंड में हुआ पेपर लीक, छात्रों के फोन में आया पेपर

देश में जहां एक तरफ पेपर लीक के मामलों को लेकर युवाओं का प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। तो वहीं देहरादून से इसी बीच हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही हैं। यहां पर उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की परीक्षा में पेपर लीक का मामला सामने आया है। खास बात ये है कि परीक्षा से पहले ही ये पेपर लीक हो गया। जिसके बाद विश्वविद्यालय ने दो परीक्षाओं को रद्द करने के आदेश जारी किया।
देश के बाद उत्तराखंड में हुआ पेपर लीक
दरअसल उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. वीके पटेल ने भी पेपर लीक होने की पुष्टि की है। ये भी बताया गया कि दोनों विषयों की परीक्षाएं निरस्त कर दी गई। इनका आयोजन अब दोबारा किया जाएगा। जिसके बाद अब एक बार फिर उत्तराखंड में परीक्षाओं की पारदर्शिता और व्यवस्था को लेकर सवाल खडे़ हो गए है।
उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के दो पेपर हुए लीक
उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) की सेमेस्टर परीक्षाओं के दो प्रश्नपत्र पेपर शुरू होने से पहले ही लीक हो गए। जिसका सीधा असर विश्वविद्यालय से जुड़े 12 इंजीनियरिंग संस्थानों के हजारों विद्यार्थियों पर पड़ा है। मशीन लर्निंग फॉर इंटरनेट ऑफ थिंग्स और इलेक्ट्रो मैग्नेटिक फील्ड थ्योरी विषयों की परीक्षाओं का पेपर लीक हुआ है।
पेपर किया गया रद्द
परीक्षा से पहले ही पेपर छात्रों तक पहुंच गया। जिसकी सूचना विश्वविद्यालय प्रशासन को मिल गई। पेपर निरस्त करने के बाद अब इसको लेकर जांच शुरू हो गई है। पता लगाया जा रहा है कि पेपर कहां से और किसने लीकर किया?
जांच में प्रोफेसर का नाम आया सामने
कुलपति ने इस मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की। समिति जांच के बाद सामने आया कि परीक्षा से पहले ही एक इंजीनियरिंग कॉलेज में तैनात प्रोफेसर ने कुछ छात्रों तक ये पेपर पहुंचाए। जांच में पेपर लीक होने की भी पुष्टि हुई है।
ऐसे में मामले में जिम्मेदार संबंधित प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की गई है। विश्वविद्यालय ने उन्हें अगले सात वर्षों तक परीक्षा से जुड़े किसी भी कार्य में शामिल होने से प्रतिबंधित कर दिया है।
उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की परीक्षा में पेपर लीक का मामला सामने आया है.दोनों विषयों की परीक्षाएं निरस्त कर दी गई हैं और अब इनका आयोजन दोबारा किया जाएगा.
-डॉ. वीके पटेल,परीक्षा नियंत्रक,उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


