आखिर क्यों महिला सफाई कर्मचारी मेयर के घर आत्मदाह करने पहुंची, जानिए वजह

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी.। यहां पर एक महिला सफाई कर्मचारी मेयर के घर आत्मदाह करने पहुंच गई। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया गनीमत रही कि पुलिस को इसकी भनक पहले ही लग गई। पुलिस ने महिला कर्मचारी को मेहर के आवास तक पहुंचने से पहले ही अपने कब्जे में ले लिया।

Ad
Ad

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ से जुड़ी सफाई कर्मी ने आंदोलन के दौरान बर्खास्त कर दिया गया था। तब से ही लगातार बहाली की मांग कर रही है, लेकिन निगम प्रशासन मामने को तैयार नहीं हैं। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने चार माह पूर्व विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन किया था। आंदोलन के दौरान मारपीट के आरोप में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने आठ सफाई कर्मियों को बर्खास्त कर दिया था।मंगलवार को बर्खास्त सफाई कर्मी अनीता बहाली की मांग को लेकर मेयर के आवास में पहुंच गई। उसने बहाली नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी भी दे डाली। उधर आत्मदाह की सूचना में पूर्व में पहुंची पुलिस ने उसे घेर लिया। सफाई कर्मी ने मेयर पर कई आरोप लगाए। कहा कि मेयर एक ओर आचार संहिता में भी सफाई कर्मियों की भर्ती कर रहे हैं, वहीं बर्खास्त सफाई कर्मियों को बहाल नहीं किया जा रहा है