आखिर क्यों भारत और नेपाल सीमा 72 घंटे तक रहेगी बंद,पढ़े खबर

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारत और नेपाल के बीच 72 घंटे तक आवाजाही बंद रहेगी। जानकारी मिली है कि 12 फरवरी को भारत और नेपाल के बीच की सीमा बंद हो जाएगी जिसे 15 फरवरी को फिर से शुरु किया जाएगा। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

Ad
Ad


आपको बता दें कि सीमांत जिले पिथौरागढ़ और चम्पावत के बीच भारत और नेपाल के बीच प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं। इसके लिए 2 मार्ग समेत करीब 6 झूला पुल बने हुए हैं। पिथौरागढ़ जिले के अंतर्गत पिथौरागढ़, धारचूला और डीडीहाट विधानसभा नेपाल सीमा से लगी हुई है। चम्पावत में चम्पावत और लोहाघाट विधानसभा नेपाल सीमा से लगी हुई है। नेपाल और भारत के बीच आवाडाही के लिए पिथौरागढ़ के अंतर्गत पैदल पुल बने हुए हैं। ये पुल हर रोज सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक खोले जाते हैं। दोनों देशों के बीच रात में केवल इमरजेंसी में ही आवागमन की सुविधा दी जाती है।


विधानसभा चुनाव को देखते हुए 12 फरवरी की शाम 5 बजे भारत-नेपाल के बीच झूला पुलों को आवागमन के लिए बंद कर दिया जाएगा। यह पुल भारत में चुनाव संपन्न हो जाने के बाद 15 फरवरी को फिर से खोल दिया जाएगा। पुल बंद हो जाने की स्थिति में नेपाल से उपचार के लिए भारत आने वाले नेपाली नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बीमार नेपाली नागरिक पुल बंद होने से पूर्व ही भारत में पहुंचने लगे हैं।