Abhinav Arora को मिली लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी, परिवार ने किया दावा, जानें

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें
Abhinav Arora Receives death threat from lawrence-bishnoi-gang

सोशल मीडिया पर आजकल बाल संत अभिनव अरोड़ा (Abhinav Arora) सुर्खियों में बने हुए है। इसी बीच खबर आई की अभिनव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) द्वारा जान से मारने की धमकी मिली है। इस बात का दावा अभिनव के परिवार ने किया है। उसकी मां के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई गैंग से अभिनव को धमकी मिली है। उसने कुछ ऐसा किया ही नहीं है कि उसे धमकी मिले।

ADVERTISEMENTS

अभिनव की मां ने किया दावा

मीडिया से बातचीत के दौरान Abhinav Arora की मां ज्योति अरोड़ ने बताया कि उनके बेटे ने भक्ति के अलावा ऐसा कुछ नहीं किया है। जिसकी वजह से उसे इतना सब कुछ सहना पड़ रहा है। उन्होंने बताया “सोशल मीडिया के जरिए हमारी बात को आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। अभिनव ने ऐसा कुछ नहीं किया है, जिसकी वजह से हमें धमकियां मिल रही हों, अभिनव ने भक्ति के अलावा ऐसा कुछ नहीं किया है, जिसके लिए उन्हें इतना कुछ सहना पड़े।”

Lawrence Bishnoi Gang से मिली जान से मार देने की धमकी

आगे अभिनव की मां ने बताया की “हमें आज लॉरेंस बिश्नोई गैंग से एक कॉल आई, जिसमें हमें धमकी दी गई थी कि अभिनव को मार दिया जाएगा। कल रात को भी एक कॉल आई थी, जिसे हमने मिस कर दिया था। हमें आज भी उसी नंबर से एक मैसेज मिला कि वह अभिनव को मार देंगे।”

विवाद के बाद चर्चा में आए Abhinav Arora

बता दें कि 10 साल के अभिनव अरोड़ा आध्यात्मिक वक्ता है। साथ ही यूट्यूब पर भी वो अपनी वीडियोज अपलोड करते हैं। काफी सारे लोग अभिनव को फॉलो भी करते है। हाल ही में उनका संत रामभद्राचार्य के मंच से वीडियो वायरल हुआ था।

jagadguru-rambhadracharya-reaction-on Abhinav Arora Viral Video

जिसमें संत रामभद्राचार्य ने अभिनव को मंच से नीचे उतरने की बात कही थी। वीडियो वायरल होने के बाद अभिनव को संत ने मूर्ख बताया। इसके बाद से अभिनव को काफी ट्रोल किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS