पूर्णागिरि क्षेत्र में फिर से एक वाहन हादसे का हुआ शिकार

ख़बर शेयर करें

टनकपुर में कल पूर्णगिरी धाम में हुए दर्दनाक हादसे से लोग उबर भी नहीं पाए हैं कि आज पूर्णागिरि क्षेत्र में फिर से एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। पूर्णागिरि मार्ग में बाबलीगाड़ के पास मैक्स वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक पूर्णागिरि से टनकपुर कि तरफ आ रही मैक्स अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के दौरान मैक्स में कुल 11 लोग सवार थे। सूचना मिल रही है कि बाइक सवार दंपति पूर्णागिरि दर्शन कर वापस लौट रहा था। इस दौरान बाइक सवार दंपति उसकी चपेट में आकर सड़क से नीचे जा गिरा।

Ad
Ad


बाइक सवार दंपत्ति को आई मामूली चोटें
बाइक चालक कि पहचान सत्यपाल उम्र 40 साल निवासी माधोटांडा जिला पीलीभीत व उसकी पत्नी सुनीता देवी घायल हो गई। घटना में सत्यपाल के पांव में गंभीर चोट आई है जिसके बाद सत्यपाल को हायर सेंटर रेफर किया है। महिला पत्नी सुनीता को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।


जानकारी के मुताबिक मैक्स में 11 लोग सवार थे। जिनमें से एक महिला कांता देवी निवासी गढ़ागढ़ी जिला आगरा को मामूली चोट आई है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। मैक्स में सवार अन्य सभी सवारी सकुशल बताये जा रहे हैं।