यहां मन्दिर में घुसा गुलदार,मचा हड़कंप

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के श्रीनगर से एक बड़ी खबर इस सामने आ रही है जहां आज मंगलवार सुबह तड़के श्रीनगर गढ़वाल के प्रसिद्ध कमलेश्वर मंदिर में गुलदार घुस गया। दर्शन मंदिर में पूजा पाठ करने वाले एक व्यक्ति ने मंदिर की दीवार फांद कर गुलदार को अंदर आते देखा गुलदार कुछ देर तक सीढ़ियों पर बैठा रहा उसके बाद महंत गद्दी स्थल पर पहुंच गया।

-->

जिसके बाद मंदिर में उपस्थित लोगों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया वहीं कुछ लोगों ने सूझबूझ से दरवाजा बंद कर तुरंत वन विभाग की टीम को इसकी सूचना दे दी।वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर गुलदार को ट्रेकुलाइज कर पिंजरे में कैद कर लिया जिसके बाद लोगों ने चैन की सांस ली। आपको बता दें कि जिस वक्त गुलदार मंदिर में घुसा उस वक्त मंदिर के अंदर कोई नहीं था वरना किसी की जान को भी खतरा हो सकता था।

आपको बता दें कि कमलेश्वर क्षेत्र के आवासीय इलाकों में भी इससे पूर्व कई बार गुलदार देखा जा चुका है।अगर बात करें श्रीनगर की तो यहां धारीगांव में भी गुलदार का खूब आतंक रहा जिसको शिकारी जॉय हुकिल ने ढेर कर दिया। इसके बाद भी श्रीनगर के अलग-अलग इलाकों में अभी भी गुलदार की धमक बनी हुई है