दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो की मौत
ADVERTISEMENTS
ऋषिकेश से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। थाना मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत गूलर से एक किलोमीटर आगे पावकी देवी की तरफ जा रही एक कार अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
मिली जानकारी के अनुसार वाहन में चार लोग सवार थे। जिनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत की सूचना सामने आ रही है। घटना की सूचना पर 108 आपातकालीन सेवा को मौके पर बुलाया गया। हादसे में घायल हुए सभी लोगों को 108 के माध्यम से ऋषिकेश एम्स में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


