दरिंदगी की हदें पार! 17 वर्षीय आदिवासी लड़की के साथ 10 लोगों ने किया दुष्कर्म, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

झारखंड के गोड्डा जिले में शौच के लिए घर से बाहर गयी 17 वर्षीय आदिवासी लड़की के साथ 10 लोगों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने कहा, ‘‘पीड़िता के परिवार ने रविवार को 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। आठ लोगों को गिरफ्तार…
झारखंड के गोड्डा जिले में शौच के लिए घर से बाहर गयी 17 वर्षीय आदिवासी लड़की के साथ 10 लोगों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को सुंदर पहाड़ी थानाक्षेत्र में यह वारदात हुई जिसके सिलसिले में अबतक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। लड़की के बयान के हवाले से पुलिस का कहना है कि यह घटना उस समय हुई जब वह अपने रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने गई थी। वह शौच के लिए घर से बाहर निकली थी, तभी एक व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया, उसके मुंह पर कपड़ा बांध दिया और उसे एक सुनसान जगह पर ले गया। पुलिस के मुताबिक लड़की के साथ कथित रूप से 10 लोगों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिवार ने आरोप लगाया कि मामले को दबाने के लिए शनिवार को स्थानीय पंचायत बुलायी गयी थी।
पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने कहा, ‘‘पीड़िता के परिवार ने रविवार को 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी दो आरोपियों की तलाश जारी है।” उन्होंने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें