हल्द्वानी ब्रेकिंग : शोएब अहमद सपा से निष्कासित! शोएब बोले……..

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम सीट में मेयर पद के लिए पर्चा भरने के बाद अपना नाम वापस लेने वाले समाजवादी पार्टी नेता के शोएब अहमद को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखाने की खबरों के बीच शोएब अहमद ने कहा है कि उन्हें पार्टी सेनिकाला नहीं गया है बल्कि उन्हें 25 जनवरी को उहें सपा में उत्तराखंड के प्रमुख महासचिव पद से हटाया गया है।  

-->

बता दें कि, काठगोदाम-हल्द्वानी नगर निगम सीट से मेयर पद का पर्चा भरने के बाद शोएब अहमद ने  नामांकन पत्र वापस ले लिया था। इससे हल्द्वानी—काठगोदाम नगर निगम के मेयर पद पर कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी​ भिड़ंत तय हो गई थी।

माना जाता है कि सपा के महासचिव  रहते हुए शोएब अहमद में यहां की मुस्लिम बस्ती की समस्याओं को लेकर अपने स्वर बुलंद किए थे। इससे उनका यहां अच्छा जनाधार बन गया था। 

इस बार मेयर चुनाव के लिए उन्होंने पहले सपा के टिकट पर पर्चा दाखिल किया और फिर नाम वापस ले लिया था। पार्टी हाईकमान उनसे खफा था। इसीलिए अब उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।