50 मैगी, 20 किलो चावल, सिलेंडर…,बंकर में छिपे जैश के आतंकियों का भंडाफोड़, एक जवान शहीद

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Security Forces Busted Terrorists Bunke

Kashmir Terrorism: भारतीय सेना ने एक बार फिर आतंकी ठिकानों का भंडाफोड़ किया है। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में पाकिस्तान समर्थित जैश ए मोहम्मद से जुड़े आतंकियों ने काफी समय तक यहां रुकने की प्लानिंग की थी। जिसके लिए उन्होंने एक मजबूत बंकर भी बनाया था।

ADVERTISEMENTS

इसको आतंकियों ने बाहर से पत्थरों की आड़ दी थी ताकि ये सुरक्षित रह सके और किसी की नजर में ना आए। इस बंकर में महीनों के लिए पयाप्त खाने-पीने का समान भी था। जिससे पता चलता है कि आतंकियों का लंबे समय तक यहां छिपने का इरादा था। हालांकि इसी खुफिया ठीकाने को सेना ने खोज निकाला है।

50 मैगी, 20 किलो चावल, सिलेंडर…, बंकर में छिपे थे जैश आतंकियों का भंडाफोड़

इस बंकर को सेना ने काउंटर टेरर ऑपरेशन के बाद ध्वस्त कर दिया। इस दौरान एक कमांडो शहीद भी हो गया। तो वहीं कई घायल भी हो गए।

इस बंकर में 10 किलो बासमती चावल, दाल के बोरे, 50 पैकेट नूडल्स, गेहूं-बाजरे, आलू-टमाटर का क्रेट, मसाले आदि खाने का सामन मिला। साथ ही दो बड़े LPG सिलेंडर भी मिले। बर्नर और सूखी लकड़ियां भी सुरक्षाबलों को मिली। इस दौरान आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड भी हुई।

ADVERTISEMENTS