2024 लोकसभा चुनाव मिशन, भाजपा अब कांग्रेस से लेगी राजनीति का ट्यूशन !

ख़बर शेयर करें


लोकसभा चुनाव होने में भले ही अभी एक साल का वक्त बाकी है, मगर प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमाने लगी है। भाजपा अब कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के घर जाने की तैयारी में है। जिसको लेकर प्रदेश में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया।

Ad
Ad


भाजपा प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियां बताने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घर जाएगी। इस पर कांग्रेस का कहना है कि भाजपा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घर राजनीति का ट्यूशन लेने आ रहे हैं।

भाजपा ने की 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारियां शुरू
2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव का आगाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से करने का प्लान तैयार किया है। कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले के सीमांत गांव गूंजी से भाजपा चुनाव का शंखनाद करना चाहती है।

जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की रैली शामिल है। इसके साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भी रैली प्रस्तावित है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घर जाएगी बीजेपी
भाजपा का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को लेकर भाजपा और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के घर भी जाएगी। बीजेपी उन्हें बताएगी कि किस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश की तस्वीर बदली है।

बीजेपी कांग्रेस से लेना चाहती है ट्यूशन
बीजेपी के इस अभियान के बारे में बताने के बाद कांग्रेस ने इस पर पलटवार किया है। कांग्रेस पार्टी ने इस अभ्यान पर तंज कसा है। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि भाजपा के पास कोई नीति नहीं है कर्नाटक चुनाव में जिस तरह के नतीजे आए हैं। इससे साबित है कि भाजपा नीति के काम कर रही है।

ऐसे में भाजपा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के घर जाकर राजनीति से ट्यूशन लेना चाहती है। भाजपा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं से लोकतंत्र के बारे में सीख लेगी। इसके साथ ही कांग्रेस का कहना है कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा को बताएंगे कि राजनीति कैसे की जाती है।

फिलहाल राजनीति ट्यूशन कौन लेगा, कौन किसको क्या पढ़ा पाएगा ये तो देखने वाली बात है। मगर जिस तरह से लोकसभा चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है ऐसे में देखना होगा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में आखिर जीत का सेहरा किस पार्टी के सिर पर बंधता है।