यहां भीषण अग्निकांड में 2 दुकानें जलकर हुई खाक
ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी के बनभूलपुरा में भीषण अग्निकांड में दो दुकानें जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, वरना कई और दुकानें भी आग की चपेट में आ सकती थी। आग लगने से बनभूलपुरा क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि बनभूलपुरा थाने के पास फर्नीचर की दुकान में सुबह करीब ती बजे आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि पास में टायर की दुकान को भी उसने अपने चपेट में ले लिया।
आग के चलते दोनों दुकानें जलकर पूरी तरह से खाक हो गई। फायर ब्रिगेड़ की गाड़ियों ने बमुश्किल 2 घंटे में आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। फिलहाल अभी आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



SIR के बीच फर्जी आपत्तियों ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान