जोशीमठ में आपदा राहत कार्यों के लिए तैनात किए गए 10 अधिकारी, दिए गए यह निर्देश

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के जोशीमठ में जिस प्रकार से आपदा सामने आई है इसके कारण यहां रहने वाले लोगों के ऊपर एक मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है जानकारी के अनुसार शासन के द्वारा जोशीमठ में आपदा राहत कार्यों को त्वरित गति देने और पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए मंडलायुक्त सुशील कुमार ने 10 अधिकारियों की जोशीमठ में तैनात किए हैं। इनमें एक एडीएम, तीन एसडीएम और छह तहसीलदारों को जोशीमठ में कैंप करने के निर्देश हैं।

ADVERTISEMENTS

एक दिन पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ आपदा को देखते हुए शासन और स्थानीय प्रशासन के स्तर पर उच्च स्तरीय समितियां गठित करने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम और आयुक्त गढ़वाल मंडल सुशील कुमार को जोशीमठ में कैंप करने के निर्देश दिए थे। राहत कार्यों के सही से संचालन के लिए रविवार को मंडलायुक्त की ओर से अधिकारियों को जोशीमठ पहुंचने के आदेश जारी किए गए हैं।

इनमें अपर जिलाधिकारी हरिद्वार बीर सिंह बुद्धियाल, एसडीएम श्रीनगर अजयवीर सिंह, एसडीएम केदारनाथ विकास प्राधिकरण योगेंद्र सिंह, एसडीएम ऋषिकेश नंदन सिंह के अलावा छह तहसीलदारों को जोशीमठ भेजा गया है। इनमें तहसीलदार पौड़ी हरीश जोशी, तहसीलदार टिहरी आशीष घिल्डियाल, डोईवाल के शादाब, जखोली के नायाब तहसीलदार बलवीर लाल, चकबंदी अधिकारी हरिद्वार टीकम सिंह और नायब तहसीलदार सदर देहरादून सुरेंद्र सिंह शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS