भाई के सामने बहन से रे*प, झांसा देकर बाइक पर बैठाया…और सुनसान झाड़ियों में की दरिंदगी, पीड़िता की हालत नाजुक
MP.Punjabkesari5 घंटे पहले
सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक नाबालिग लड़की के साथ उसके भाई के सामने रेप किया गया है। आरोप है कि युवक ने घर छोड़ने के बहाने दोनों भाई-बहनों को बाइक पर बैठाया। इसके बाद खेतों में सुनसान…
भिंडः मध्यप्रदेश के भिंड जिले में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक नाबालिग लड़की के साथ उसके भाई के सामने रेप किया गया है। आरोप है कि युवक ने घर छोड़ने के बहाने दोनों भाई-बहनों को बाइक पर बैठाया। इसके बाद खेतों में सुनसान झाड़ियों में लड़की के साथ दरिंदगी की गई। विरोध करने पर पीड़िता के भाई के साथ मारपीट की गई। घटना में नाबालिग लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला भिंड जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र का है। जहां एक 9 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया है। बताया गया कि मंगलवार दोपहर को स्कूल से दोनों भाई-बहन लौट रहे थे। इसी दौरान उनके एक परिचित ने घर छोड़ने का झांसा देकर बाइक पर बैठाया। इसके बाद वह दोनों को एक सुनसान जगह पर ले गया। यहां आरोपी ने नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के दौरान मासूम और उसका भाई गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन आरोपी ने तरस नहीं किया। इसके बाद मौके पर फरार हो गया।
वहीं, घटना में नाबालिग लड़की की हालत गंभीर बताई गई है। पीड़िता के भाई ने किसी तरह घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों को बेटी खून से लथपथ बेहोश हालत में मिली। आनन-फानन में पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाशी के लिए दबिश दी जा रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ पर कांग्रेस का कड़ा विरोध, भाजपा का पुतला फूंका