सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद बनभूलपुरा के लोगों ने क्या कहा देखें वीडियो

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद से जिस प्रकार से हाईकोर्ट के फैसले पर स्टे की खबर सामने आई उसके बाद यहां पर रहने वाले लोगों में खुशी की लहर देखने को मिली थी और यहां रहने वाले लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया साथ ही कांग्रेस समेत अन्य दलों के लोगों के द्वारा सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद मिष्ठान वितरित किया गया बता दें कि जिस प्रकार से हाईकोर्ट के फैसले के बाद रेलवे के द्वारा अतिक्रमण हटाने को लेकर जल्द से जल्द कार्रवाई की जा रही की पैरवी की जा रही थी इस वजह से बनभूलपुरा के लोगों के साथ हल्द्वानी के अन्य जगह पर रहने वाले लोगों की सांसे भी थमी हुई थी और हल्द्वानी के लोगों में भी यह बात बता रही थी कि इतनी भारी संख्या में रह रहे लोगों के सिरों से अचानक ही छत छिन जाएगी जिसके बाद न जाने यह लोग किस प्रकार से अपना जीवन यापन करेंगे लेकिन जिस प्रकार से सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया उसके बाद बनभूलपुरा के लोगों में तो खुशी देखने को मिली ही साथ ही हल्द्वानी के अन्य जगह में रहने वाले लोगों ने भी राहत की सांस ली, सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद हमारे संवाददाता अंकुर सक्सेना के द्वारा वहां पहुंचकर लोगों से उनकी प्रतिक्रिया ली गई।देखे वीडियो

ADVERTISEMENTS

ADVERTISEMENTS