पं0 विशाल शर्मा बने प्रदेश अध्यक्ष , व्यापारियों मे उत्त्साह की लहर

Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी skt. com

उत्तराखंड में कई सामाजिक संगठनों और ब्राह्मण की बड़ी सभा ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल शर्मा को अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है उनकी नियुक्ति से प्रदेश भर के व्यवसाययों में उत्साह की लहर है

अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर्ड संपूर्ण भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव जायसवाल जी ने उत्तराखंड में अपनी व्यवसायिक पहचान रखने वाले विशाल शर्मा जी को उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का धन्यवाद व्यक्त करते हुए यह भरोसा दिलाया कि व्यापारियों की समस्याओं के लिए हमेशा तत्पर व्यापारियों के बीच में खड़े रहेंगे

विशाल शर्मा ने बताया की बहुत शीघ्र उत्तराखंड की कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे संपूर्ण उत्तराखंड के अंदर नगर से लेकर जिला एवं प्रदेश कार्यकारिणी बनाई जाएगी जिसमें जिम्मेदार व्यापारी साथियों को व्यापारी हितों का कार्य करने के लिए आगे लाया जाएगा


विशाल शर्मा जी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर समस्त उत्तराखंड के व्यापारियों में खुशी की लहर है