इस गांव में विलेज वॉलिंटियर्स का किया गया गठन

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

report by-Gagan Joshi

आज ग्राम बकुलिया मोटहल्दू के अंतर्गत एक बैठक की गई जिसमें सर्व सम्मति से विलेज वॉलिंटियर्स फोर्स के गठन किया गया , जिसमें ग्रामवासियों को वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा एवं मानव वन्यजीव संघर्ष को रोकने तथा टेंटिकल वायर (सोलर फेंसिंग) के रखरखाव के संबंध में जानकारी दी गई।गठित टीम में 10 ग्रामवासियों को वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा तथा मानव वन्यजीव संघर्ष तथा टैंटिकल वायर के रखरखाव से संबंधित पूर्ण जानकारी और जिम्मेदारी दी गई । बैठक में उपस्थित ग्रामवासियों और गणमान्य व्यक्तियों द्वारा इस संबंध में अपने अपने विचार रखे गए।

बैठक में ग्राम प्रधान विपिन चंद्र जोशी,जीवन राठौर, वन दरोगा ललित मोहन जोशी, गुलाब सिंह खाती, शिरोमणि चौबे, रोहित मिश्रा, भजन सिंह, बलवंत सिंह, जगदीश भट्ट, गंगा प्रसाद भट्ट, प्रकाश सिंह नगरकोटी, त्रिलोक सिंह, प्रवीण सिंह पपोला, गोकुलानन्द भट्ट, भास्कर मिश्रा, गगन जोशी, गोपाल तिवारी,खीमानंद चौबे, भूपाल सिंह, नरेश जोशी, सोबन सिंह, दीपक सिंह, शेखर काण्डपाल, मोहन चंद शर्मा उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS