हादसे का शिकार हुआ पिकअप वाहन, तीन लोगों की मौत, चालक की हालत गंभीर

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें



विकासनगर से रोड एक्सीडेंट की खबर सामने आ रही है। विकासनगर से हिमाचल प्रदेश के नेरवा जा रहा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जा रही है। चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENTS


हादसा रविवार शाम करीब सात बजे के आसपास का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन छिबरौ पावर हाउस के पास अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के दौरान वाहन में ड्राइवर समेत चार लोग सवार थे। हादसे की सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

मृतकों का विवरण
एसडीआरएफ की टीम ने घायल चालक को खाई से बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इसके साथ ही मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान कुंवर सिंह निवासी हिमाचल प्रदेश, रोहित निवासी हिमाचल प्रदेश और मनमोहन सिंह निवासी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है

ADVERTISEMENTS