नवागत डीएम वंदना सिंह ने गिनाई जिले में अपनी प्राथमिकता, जनता की समस्याओं को लेकर कहीं यह बात( देखें वीडियो )

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉट कॉम

नैनीताल जिले की नवागत डीएम वंदना सिंह ने हल्द्वानी में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता सीधे जनता से संवाद करने की रहेगी.

उन्होंने कहा कि अतिक्रमण तथा यातायात व्यवस्था पर विशेष फोकस किया जाएगा आगामी नीम करोली बाबा के आश्रम में लगने वाले मेले यातायात की समस्या से निपटने के लिए अधिकारियों की बैठक ली जाएगी. इसके अलावा कैंची धाम के आसपास दीर्घकालिक योजना के तहत बाईपास की योजना पर भी बात बढ़ाई जाएगी.

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के तहत अतिक्रमण को हटाकर यातायात व्यवस्था और पर्यटकों के मन मस्तिष्क में हल्द्वानी की अच्छी तस्वीर करने का प्रयास किया जाएगा. पत्रकारों के साथ बेबाकी से बात करने करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें यहां की दिक्कतों के बारे में वह व्यक्तिगत रूप से भी सुझाव दे सकते हैं. कृषि और किसानों को उनके उनके ऋण संबंधी तथा फसलों के नुकसान के बाद मुआवजे को प्रशासन त्वरित कार्रवाई करेगा.

पर्यटन के मानचित्र नैनीताल का नाम विश्व भर में प्रसिद्ध है तथा इसके लिए सैलानी यहां पर आकर यहां के यादें ले जाते हैं हर तरह की दिक्कतों को हल करने के लिए प्रशासन मुस्तैदी से काम करेगा. वह नैनीताल में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के तौर पर अपनी तैनाती के दौरान मिले अनुभवों से नैनीताल की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करूंगी.

इस मौके पर एडीएम अशोक कुमार जोशी, सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह, सूचना अधिकारी ज्योति सुंद्रियाल भी मौजूद रही

ADVERTISEMENTS