उत्तराखंड -यहां महिला पुलिस ने किया ग्रेड पे मामले में सांकेतिक विरोध

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून- यहां पर जवानों के ग्रेड पे के मामले में उत्तराखंड पुलिस की तरफ से सभी दलीलों व अपीलों का असर दिखाई नहीं दे रहा है वही तेज बारिश के बीच पुलिस परिजनों ने गांधी पार्क पहुंचकर सांकेतिक विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लेकर महिलाएं गांधी पार्क पहुंची और ग्रेड पे को लेकर हक की मांग की।
आपको बता दें कि कैनिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने स्वयं कुछ दिनों पहले बयान जारी कर जल्द से जल्द हल निकाले जाने का भरोसा दिया था।

ADVERTISEMENTS

डीजीपी अशोक कुमार ने भी कल प्रदर्शन को लेकर अपील की थी और देहरादून एसएसपी नहीं थी पुलिस के परिजनों से अपील करते हुए धैर्य बरतने की अपील की थी और कहा था कि सरकार द्वारा इसमें समिति का गठन किया गया है। और इसका जल्द हल निकाला जाएगा,वही पुलिस जवानों के परिजन हाथ में तख्तियां लेकर बारिश में प्रदर्शन करते हुए नजर आए।

ADVERTISEMENTS