उत्तराखंड बोर्ड 2023, 10वीं, 12वीं की परीक्षा की डेटशीट जारी, यहां देखें

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड बोर्ड ने कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा डेटशीट जारी कर दी है. यह बोर्ड परीक्षा 16 मार्च से 6 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा की डेटशीट 2023) की जानकारी उत्तराखंड बोर्ड के अध्यक्ष आरके कुंवर ने दी है. उम्मीदवार जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हो रहे हैं, वे की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर डेटशीट 2023 चेक कर सकते हैं.

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड बोर्ड के सभापति आरके कुंवर ने परीक्षा तिथि घोषित करते हुए बताया कि 16 मार्च से 6 अप्रैल तक परीक्षा कराई जाएगी. जिसमें 16 मार्च से इंटरमीडिएट जबकि 17 मार्च से हाईस्कूल की परीक्षा प्रारंभ की जाएगी. बताया कि 1 फरवरी से 28 फरवरी तक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा कराई सम्पन्न कराई जाएगी. बताते चलें कि इस साल इंटरमीडिएट में 132110 परीक्षार्थी जबकि हाईस्कूल में 127320 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं.

ADVERTISEMENTS