प्रदेश में 24 घंटें में 25 जगह धधके जंगल, तेज हवाओं के कारण आग ने लिया विकराल रूप

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

गर्मी बढ़ने के साथ ही प्रदेश में जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगी है। हालांकि बीते दो दिनों में प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। लेकिन इसका जंगलों की आग पर कोई खासा असर देखने को नहीं मिला। पिछले 24 घंटें में 25 जगहों पर जंगलों में आग धधकी

ADVERTISEMENTS


प्रदेश में 24 घंटें में 25 जगहों पर धधके जंगल
बीते 24 घंटें में प्रदेश में 25 जगहों पर जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। प्रदेश के कई स्थानों पर हुई बारिश के बाद भी जंगलों की आग से कोई भी राहत नहीं मिल पाई। उल्टा तेज हवाएं चलने से आग ने कई स्थानों पर विकराल रूप ले लिया। तेज हवाओं के कारण आग बहुत तेजी से जंगल में फैलती चली गई।


कुमाऊं में 21 और गढ़वाल में तीन जगहों पर जले जंगल
मुख्य वन संरक्षक, वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से कल हुई जंगल में आग की घटनाओं को लेकर रिपोर्ट जारी की गई। जिसमें बताया गया है कि कुमाऊं मंडल में बुधवार को 21 जगहों पर आग की घटनाएं दर्ज की गई।


जबकि गढ़वाल मंडल में तीन जगहों पर जंगल में आग की घटनाएं सामने आई। इसके साथ ही आरक्षित वन क्षेत्र में एक जगह आग लगने की घटना दर्ज की गई।


24 घंटें में जंगल की आग में 70 हजार से ज्यादा का नुकसान
प्रदेश में बुधवार को आग लगने की घटनाओं से करीब 27 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ। जबकि 24 घंटें में जंगल की आग में 70 हजार दो सौ रुपये की आर्थिक क्षति का आकलन किया गया है।


बता दें कि अब तक इस वनाग्निकाल में कुल 221 घटनाएं सामने आईं हैं। जिनमें 299 हेक्टेयर वन क्षेत्र जल चुका है। तो वहीं इस आग के कारण आठ लाख 76 हजार 160 रुपये का नुकसान हो चुका है।

ADVERTISEMENTS