हल्द्वानी की इस बेटी महिका ने मेहनत के बल पर पाया मुकाम, बनी सेना में अफसर

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी की बेटी माहिका ने कड़ी मेहनत के बल पर अपने पिता की इच्छा को पूरा करते हुए सेना में लेफ्टिनेंट बन गई है. रामपुर रोड के मित्र बिहार में रहने वाले स्वर्गीय राजेंद्र सिंह बिष्ट और इंदिरा बिष्ट की होनहार लड़की माहिका ने अपने कठिन परिश्रम से लेफ्टिनेंट बनकर अपने परिवार के लोगों के सपनों को पूरा किया है

उनके पिता स्वर्गीय राजेंद्र सिंह बिष्ट की इच्छा थी कि उनकी बेटी अन्य बच्चों से कुछ अलग करें. इसी लक्ष्य को सामने रखते हुए महिका ने पढ़ाई में लगातार मेहनत जारी रखें शुरू से ही होनहार रही महिका ने प्रारंभिक शिक्षा होली स्पेंस सितारगंज तथा नैनीताल के डीएसबी परिसर से बीएससी उत्तीर्ण की.

इसके बाद लगातार अध्ययनरत रहने के बाद उन्होंने आर्मी कोर के इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल से कमीशन प्राप्त किया उसके भाई रचित बिष्ट दिल्ली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट में कार्यरत है.

चेन्नई मैं 29 अक्टूबर को उन्होंने पासिंग आउट परेड के बाद सेना में लेफ्टिनेंट के तौर पर नियुक्ति पाई है. परिवार के लोग इस कार्यक्रम में मौजूद रहे और वह बहुत भावुक हुए जब माहिका के भगीरथ प्रयास से खुशी का पल मिला . माहिका का परिवार मूल रूप से सामंड लमगड़ा अल्मोड़ा का है और उसका ननिहाल बच्ची नगर नंबर 2 में है उनके सेना में लेफ्टिनेंट बनने से उनके घर एवं नैनिहाल में खुशी का माहौल है.

ADVERTISEMENTS