नैनीताल में चार डिग्री गिरा तापमान, आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी पारे में गिरावट

नैनीताल में ठंड का प्रकोप जारी है, तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान और गिरेगा। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को ठंड से बचने की सलाह दी गई है। गर्म कपड़े पहनने और घर के अंदर रहने की सलाह दी जाती है।
नैनीताल में तापमान में गिरावट,आने वाले दिनों में और ठंड,ठंड से बचने की सलाह
नैनीताल। सरोवर नगरी में पिछले 11 दिनों में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जबकि पिछले साल की तुलना में पांच डिग्री सेल्सियस गिर चुका है। सूखी ठंड से ठिठुरन बढ़ी है, अलबत्ता दिन का तापमान चटक धूप के चलते सामान्य बना हुआ है, जो 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच रहा है। रात के तापमान में निरंतर गिरावट बनी हुई है। जिसकी वजह सर्द हवाओं का चलना है। जिस कारण ठंड में खासा बढ़ोतरी हो चली है।
पिछले दिनों उच्च हिमालय क्षेत्र में हुई बर्फबारी के कारण निचले पर्वतीय क्षेत्रों के तापमान में गिरावट आई है। गत वर्ष नवंबर का शुरुआती चरण खासा गर्म रहा। न्यूनतम तापमान 11 नवंबर तक 13 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना रहा। जिस कारण ठंड अधिक महसूस नहीं हुई। मगर इस वर्ष नवंबर छह से पहले न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस बना रहा। इसके बाद निरंतर गिरता चला गया।
आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के वरिष्ठ वायुमंडलीय विज्ञानी डा नरेंद्र सिंह के अनुसार तापमान में गिरावट जारी रहेगी। वायु प्रदूषण के चलते दिन के तापमान में उछाल रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान अधिक कमी बनी रहेगी। इस वर्ष वातावरण में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण भी ठंड में बढ़ोतरी स्वाभाविक है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

