एसएसपी ने किये 6 सब इंस्पेक्टर के तबादले,देखे सूची
ADVERTISEMENTS
तबादलों को लेकर देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां पर एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने 6 उप निरीक्षकों के तबादले किए हैं। उपनिरीक्षक संजय रावत को चौकी प्रभारी लाल तप्पड़ कोतवाली डोईवाला बनाया गया तो वहीं उप निरीक्षक धनंजय को चौकी प्रभारी हररावाला कोतवाली डोईवाला बनाया गया है। उप निरीक्षक अर्जुन गोसाई को चौकी प्रभारी पंडितवाडी बनाया गया तो वहीं अजय रावत को थाना बसंत विहार भेजा गया राकेश पुंडीर को कोतवाली नगर में भेजा गया और विक्रम नेगी को चौकी प्रभारी बस अड्डा कोतवाली ऋषिकेश बनाया गया है।

ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


