पिछले 8 महीने से नगर निगम काट रहा कर्मचारी का वेतन, किया आत्महत्या का प्रयास

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य में एक और मामला आत्महत्या को लेकर आ रहा है जबकि यहां पर आत्महत्या का प्रयास किया गया बता दें कि मामला रुड़की का है यहां पर निगम के कर्मचारी का पिछले कई महीनों से वेतन काटा जा रहा था, जिससे परेशान होकर आज उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। गनीमत रही कि पड़ोसियों ने उसे देख लिया और सुरक्षित बचा लिया। जानकारी के अनुसार उसका वेतन आठ महीने से लगातार काटा जा रहा है।बताया जा रहा है कि नगर निगम के मोहित नाम के सफाई कर्मचारी का वेतन पिछले सात-आठ महीनों काटा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

उसने वेतन काटे जाने की शिकायत भी अधिकारियों से की, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। तंग आकर उसने आज फांस का फंदा बनाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गनीतम रही कि लोगों ने उसे बचा लिया।लोगों ने गंगनहर कोतवाली पहुंचकर पुलिस से नगर निगम के अधिकारियों की शिकायत की। पीड़ित मोहित का आरोप है की 2018 में सफाई का कार्य करने के दौरान उन्हें चोट लग गई थी, जो बाद में कैंसर बन गई। लेकिन, नगर निगम की और से उन्हें कोई सहायता नहीं मिली। पिछले साथ-आठ महीने से उनकी सैलरी काटी जा रही है।

ADVERTISEMENTS