शासन ने बड़े पैमाने में किए पीसीएस अधिकारियों के तबादले

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

सरकार ने बड़े स्तर पर एसडीएम के तबादले किए हैं। सचिव कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग शैलेश बगौली की ओर से जारी आदेश में 45 एसडीएम अफसरों का तबादला किया गया है।
एसडीएम अजयवीर सिंह को पौड़ी से हरिद्वार, आकाश जोशी को पौड़ी से चंपावत, गौरव पांडेय को अल्मोड़ा से यूएस नगर, हरगिरि को बागेश्वर से देहरादून, अपर्णा ढौंडियाल को रुद्रप्रयाग से दून, योगेश सिंह मेहरा को नैनीताल से देहरादून, बृजेश कुमार तिवारी को हरिद्वार से उत्तरकाशी, गोपाल सिंह चौहान को अल्मोड़ा से हरिद्वार, सीमा विश्वकर्मा को यूएसनगर से अल्मोड़ा, अनुराग आर्य को पिथौरागढ़ से बागेश्वर, नंदन सिंह नगन्याल को उपनिदेशक प्रशासन अकादमी नैनीताल से अल्मोड़ा, मनीष कुमार सिंह को नैनीताल से हरिद्वार, गौरव चटवाल को नैनीताल से यूएस नगर, प्रमोद कुमार को पौड़ी से नैनीताल, लक्ष्मीराज चौहान को टिहरी से हरिद्वार, संदीप कुमार को पौड़ी से टिहरी, कृष्ण नाथ गोस्वामी को टिहरी से नैनीताल, देवेंद्र सिंह नेगी को टिहरी से रुद्रप्रयाग, प्रेमलाल को टिहरी से हरिद्वार, शैलेंद्र सिंह नेगी देहरादून से टिहरी, सौरभ असवाल को देहरादून से चंपावत, नूपुर को हरिद्वार से पौड़ी, जितेंद्र कुमार को उत्तरकाशी से हरिद्वार भेजा गया है। देहरादून से एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल को रुद्रपुर का नगर आयुक्त बनाया गया है। एसडीएम पूरण सिंह राणा को हरिद्वार से महाप्रबंधक सिडकुल देहरादून, मुक्ता मिश्र को पौड़ी से संयुक्त निदेशक शहरी विकास देहरादून, मीनाक्षी पटवाल को उत्तरकाशी से राजस्व परिषद देहरादून और अनिल कुमार चन्याल को चंपावत से स्थानांतरित कर पौड़ी भेजा गया है। वहीं यूएस नगर के सीडीओ आईएएस विशाल मिश्रा से रुद्रपुर नगर आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार हटा दिया गया है।
पीसीएस में प्रमोशन के बाद बाध्य प्रतीक्षा सूची में शामिल मुकेश चंद्र रमोला को उत्तरकाशी, अबरार अहमद, नवाजिश खलीफ, शालिनी मौर्य को पौड़ी, विपिन चंद्र पंत को नैनीताल, यशवीर सिंह, श्रेष्ठ गुनसोला, मनजीत सिंह गिल्ल को पिथौरागढ़, अमृता शर्मा को यूएस नगर, चंद्रशेखर और सुनील कुमार को अल्मोड़ा में नई तैनाती दी गई है। पूनम पंत को उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल में उपनिदेशक और नीलू चावला को शहरी विकास निदेशालय देहरादून में उपनिदेशक बनाया गया है

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS