गहतोड़ी को मिला समर्पण का इनाम, इस निगम के बने चैयरमैन

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून एसकेटी डॉट कॉम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी चंपावत की सीट छोड़ने वाले भाजपा के पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी को उनके समर्पण का पुरस्कार सरकार तथा सत्ताधारी पार्टी की ओर से दे दिया गया है। कैलाश गहतोड़ी को उत्तराखंड वन विकास निगम का चेयरमैन बनाया गया है। उनके चेयरमैन बनने पर उनके समर्थकों ने प्रशंसा जताई है।

उन्हें दर्जा राज्यमंत्री की सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। कैलाश गए थोड़ी समेत करीम आधार दर्जन विधायकों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने का एलान किया था लेकिन पार्टी और पुष्कर सिंह धामी की पसंद के तौर पर चंपावत सीट को चुना गया और चंपावत सीट से उन्होंने अब तक के आम और उपचुनाव का रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए 94% एक तरफा मत प्राप्त कर प्रचंड जीत हासिल की है

ADVERTISEMENTS